Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़: जीयनपुर थाने में पुलिस परिवार के लिए 7 मंजिला आवास का शिलान्यास, एएसपी ग्रामीण ने किया भूमि पूजन

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में शुक्रवार को थाना जीयनपुर परिसर में पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के लिए बनने वाले आधुनिक आवासीय भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण Chirag Jain ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

 

प्रस्तावित भवन 7 मंजिला होगा, जिसमें पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त 2 BHK आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। भवन में शौचालय, पेयजल, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे पुलिसकर्मियों को बेहतर एवं सुरक्षित आवासीय वातावरण मिल सके।

 

भूमि पूजन कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सगड़ी Anil Kumar Verma, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष जीयनपुर सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

भूमि पूजन के उपरांत एएसपी ग्रामीण चिराग जैन ने थाना जीयनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनसुनवाई को प्राथमिकता देने, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण तथा अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

पुलिस विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह आवासीय परियोजना पुलिस कर्मियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी, जिससे उन्हें कार्यस्थल के निकट आधुनिक आवासीय सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh