जौनपुर: गंभीर मामलों में प्रभावी पैरवी के लिए डीएम सख्त, अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश
जौनपुर। जनपद में गंभीर अपराधों के मामलों में दोषियों को सजा दिलाने और न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी Samuel Paul N. ने कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, एससी/एसटी एक्ट तथा आर्म्स एक्ट से जुड़े मामलों की प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि गंभीर अपराधों में दोषसिद्धि सुनिश्चित करने के लिए पुलिस, अभियोजन विभाग तथा संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय होना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मामले की नियमित समीक्षा की जाए और न्यायालय में मजबूत पक्ष प्रस्तुत कर दोषियों को सजा दिलाने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जाएं।
बैठक के दौरान 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों से संबंधित मामलों पर विशेष चर्चा हुई। डीएम ने पॉक्सो एवं बाल संरक्षण से जुड़े मामलों की त्वरित सुनवाई सुनिश्चित कराने तथा लंबित मुकदमों का समयबद्ध निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने लंबित मुकदमों की नियमित मॉनिटरिंग करने, गवाहों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथा अभियोजन पक्ष को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दोषसिद्धि दर बढ़ाने के लिए सभी संबंधित विभागों को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।
बैठक में आमजन को शीघ्र एवं प्रभावी न्याय दिलाने, न्यायिक प्रक्रिया को गति देने तथा कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के विभिन्न बिंदुओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
#Jaunpur #DMJaunpur #ProsecutionReview #POCSOAct #WomenSafety #GangsterAct #LawAndOrder #BreakingNews #GGSNews24























































Leave a comment