Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

आजमगढ़, 17 अप्रैल 2026।आजमगढ़ जिलाधिकारी के निर्देशानुसार एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में हब फॉर इम्पावरमेंट टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, सठियांव में बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम ‘‘व्यक्तिगत स्वच्छता संवाद व अक्षय तृतीया’’ के उपलक्ष्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती अन्नू सिंह ने बालिकाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता एवं मासिक धर्म स्वच्छता के विषय में जागरूक किया। उन्होंने मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए बालिकाओं में आत्मविश्वास एवं स्वाभिमान विकसित करने पर जोर दिया।
वहीं श्रीमती प्रीति उपाध्याय ने बाल विवाह की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने 1090, 181, 112 और 108 जैसे महत्वपूर्ण नंबरों के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया और बालिकाओं को किसी भी समस्या की स्थिति में इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय की समस्त अध्यापिकाएं एवं हब फॉर इम्पावरमेंट टीम के कर्मचारी उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh