Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सीडीओ ने निर्माणाधीन बस स्टेशन का किया निरीक्षण। कमियां पाने पर लगाई फटकार

घोसी। मऊ। सीडीओ विवेककुमारश्रीवास्तव ने घोसी नगर स्थित निर्माणाधीन बसस्टेशन का भौतिक निरीक्षण किया। निर्माण कार्य में गुणवत्ता में कमी पाने पर सम्बन्धित अधिकारी से नाराजगी जताते हुए कमियों को जल्द पूरा करने का सख्त निर्देश दिया। कहा कि सरकार, प्रशासन के मंशा के अनुसार कार्य होना चाहिए।
सीडीओ विवेककुमारश्रीवास्तव शनिवार को तहसील दिवस के बाद अपने स्टाफ के साथ नगर स्थित निर्माणाधीन बस स्टेशन पहुंच कर मुख्य भवन, शौचालय, जल निकासी व्यवस्था, परिसर आदि का विधिवत निरीक्षण किया। मुख्य भवन के फर्श पर लगे टाइल्स के निर्माण में पाया कि उसके नीचे कम गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग हुआ है। फर्श के किनारे के सामग्री को चेक करवाया तो पाया कि सीमेंट की जगह सफेद बालू का प्रयोग हुआ है। कार्यालय में बने वाशरूम में भी निर्माण में कम गुणवत्ता मिली। परिसर में बन रहे सार्वजनिक शौचालय आदि के निरीक्षण में भी लगे शौचालय कमोड, टाइल्स आदि में भी कम गुणवत्ता मिली। शौचालय आदि के सामने बन रहे सुरक्षा दीवार में भी निर्माण में कमी पाया। यही हाल मुख्य भवन के आस पास निर्माण का रहा। सीडीओ विवेक कुमार श्रीवास्तव ने साथ चल रहे कार्यदाई संस्था आवास विकास विभाग के सहायक अभियंता, जेई से नाराजगी जताते हुए मौके पर समय समय पर निरीक्षण करने के साथ निर्माण कार्य को और अच्छे ढ़ंग से कराने के साथ दिए गए निर्देशों का पालन कर सुधार का सख्त निर्देश दिया। साथ आए लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सुधाकर सिंह एवं स्टोनो जितेंद्र सिंह को दिए गए निर्देशों को लेकर रिपोर्ट बनाने की बात कही। इस अवसर पर कार्यदाई संस्था के जेई, एई, सम्बन्धित ठेकेदार आदि उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh