सम्पूर्णसमाधानदिवस एवं अन्य कार्यालयों से प्राप्त शिकायतों का ईमानदारी से समाधान करे-सीडीओ विवेककुमारश्रीवास्तव
घोसी। मऊ। घोसी तहसील सभागार में सीडीओ विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस कुल 77जन शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें से 5का मौके पर निस्तारण हुआ। सबसे अधिक मामले राजस्व विभाग के रहे।
सीडीओ विवेक कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित अधिकारियों,कर्मचारियों से कहा कि तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आशा के साथ आते हैं। शिकायतों का मौके पर स्वयं जाकर गुण दोष के आधार पर निस्तारण करें। आप की आख्या स्पष्ट होनी चाहिए। लोगों का हमारे प्रति जो विश्वास है वह कायम रहना चाहिए।प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक 53 मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे। इसके अलावा पुलिस विभाग के 12, ब्लॉक के 6, नगर पंचायत के 2, विद्युत विभाग के 3 तथा अन्य विभागों के 3 मामले दर्ज किए गए।
इस अवसर पर बीजापुरा की सीमा पत्नी अहिरावण ने शिकायत किया कि प्रार्थनी के पति अहिरावण बाहर रहते हैं। मेरे हिस्से की भूमि पर पति के भाई के लड़के जबरन कब्जा कर रहे हैं। घोसी भाजपा मण्डल अध्यक्ष नागेन्द्र मद्धेशिया के नेतृत्व में अतुल शर्मा, इन्द्र बहादुर सिंह आदि लोगों ने बन रहे घोसी नगर से कादीपुरा को जाने वाली सड़क के निर्माण में मानक के विपरीत निर्माण की शिकायत सीडीओ से करते हुए जांचोपरांत कार्यवाही की मांग किया गया।गोविन्द पुर टांगुनिया निवासी हरिओम यादव पुत्र बालकिशन ने शिकायत किया कि गांव में स्थिति सरकारी चक मार्ग का सीमांकन न होने से रास्ते के अभाव में प्रार्थी और अन्य को आने जाने में दिक्कत हो रही है। कल्याणपुर निवासी विद्यादेवी ने शिकायत किया कि मेरे गाँव की रंजना गुप्ता पुत्री स्व गुलाब गुप्ता की शादी चंदनपुरा कोपागंजमऊ के सुमित कुमार गुप्ता के साथ 5वर्ष पूर्व हो गई है। फिर भी रंजना गुप्ता ने गलत ढंग से कोपागंज की जगह कल्याणपुर घोसी से निवास प्रमाणपत्र निर्गत कराया है। जो की गलत है।यही नहीं उसी निवास, जाति प्रमाणपत्र को लगा कर कल्याणपुर में आंगनबाड़ी में नौकरी प्राप्त कर लिया है। जोकि पूर्ण रूप से अवैध है।
सभी प्राप्त शिकायतों को एसडीएम अशोककुमारसिंह ने सम्बन्धित विभाग को भेजने एवं जांचोंप्रांत कार्यवाही का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर एसडीएम अशोककुमारसिंह, एसडीएम न्यायिक राजेशअग्रवाल,तहसीलदार डॉ धर्मेन्द्रपांडेयपांडेय, सीओ जितेंद्रसिंह, खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेन्द्रकुमार,ईओ अनिलकुमार, सिंचाई विभाग से सुधाकर सिंह,बीडीओ, पूर्ति निरीक्षक, कानूनगो परशुराम, मतीन, राजेश राम, लेखपाल अरविंद पाण्डेय, सौरभ राय, विवेक सिंह, आशीष वर्मा आदि के साथ अन्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।



























































Leave a comment