Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अनंत पीठ आश्रम में श्रद्धा से मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती

देवरिया। अनंत पीठ आश्रम में पीठाधीश्वर आज्जनेय दास की अध्यक्षता में भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित विनय मिश्र ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण,एवं मंगलाचरण के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता नरेंद्र मिश्र ‘पप्पू’ व प्रमोद मिश्र ने भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण को कभी कुपित नहीं होना चाहिए। यदि ब्राह्मण कुपित होता है तो ब्रह्मांड पर असर पड़ता है। आज हमारे युवा कुछ दिग्भ्रमित हो रहे हैं, जिसके कारण वे अन्य लोगों के पीछे चलने लगे हैं। हमें अपने पूर्वजों के आचरण का अनुसरण करना चाहिए।
वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मण राजा न होते हुए भी त्रेता, सतयुग, द्वापर और कलयुग में राजगुरु रहा है और आगे भी राजगुरु रहेगा। राजगुरु बने रहने के लिए हम सभी को अपने ब्रह्मत्व को पहचानना होगा। मुरली मनोहर उपाध्याय, राजू मिश्र, शशिकांत उपाध्याय, रमेश तिवारी ‘अनजान’, निशिकांत दीक्षित, गजेंद्र शुक्ल व श्रीप्रकाश तिवारी ने भी सभा को संबोधित किया। सभी ने भगवान परशुराम के शौर्य, तप और धर्मनिष्ठा पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में अनमोल मिश्र, अभिषेक मिश्र, ओमप्रकाश दुबे, प्रिंस तिवारी, आंचल पाठक, संजय कुमार मिश्र, अमित पांडेय, बच्चा उपाध्याय, अरुण पांडे, दीपक उपाध्याय, अभिषेक तिवारी, विद्यानंद पांडेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष रामनिवास उपाध्याय। ने किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh