Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पुलिस का डबल एनकाउंटर अंतर्जनपदीय चोर व शातिर हिस्ट्री शीटर गिरफ्तार दो थाना क्षेत्रों में मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दोनों अभियुक्त घायल; लाखों का माल, अवैध असलहा व वाहन बरामद

आजमगढ़। जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना जहानागंज और थाना फूलपुर क्षेत्रों में हुई दो अलग-अलग पुलिस मुठभेड़ों में अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के सदस्य और एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। दोनों ही मामलों में अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग की, जिसके जवाब में आत्मरक्षार्थ की गई कार्रवाई में उनके पैर में गोली लगी। पहला मामला थाना जहानागंज क्षेत्र का है, जहां पीजीआई चक्रपानपुर परिसर में हुई चोरी की घटनाओं के खुलासे के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गंभीरवन क्षेत्र में घेराबंदी की। इस दौरान अंतर्राज्यीय गिरोह का सदस्य संजय भील उर्फ संजू (निवासी धार, मध्यप्रदेश) पुलिस पर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया और मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से अवैध तमंचा, कारतूस, सोने-चांदी के आभूषण, नकदी समेत करीब 6.5 लाख रुपये का माल बरामद हुआ है। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ विभिन्न राज्यों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। दूसरी मुठभेड़ थाना फूलपुर क्षेत्र के भोरमऊ पुलिया के पास हुई। यहां पुलिस ने फरार चल रहे शातिर अभियुक्त केसरी चौहान को घेर लिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया और पकड़ा गया। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल, मोबाइल व नकदी बरामद हुई है। आरोपी पर हत्या, चोरी, एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट सहित 14 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। दोनों घटनाओं में घायल अभियुक्तों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई करते हुए आगे की जांच जारी है। फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य भी एकत्र किए हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh