Crime News / आपराधिक ख़बरे

ताड़ के पेड़ से गिरकर अधेड़ की हुई मौत

देवरिया।बरहज के पटेल नगर पूर्वी वार्ड के रगड़गंज निवासी उदय सोनकर उर्फ कोदई सोनकर (50) पुत्र स्व. सुधु सोनकर की रविवार दोपहर ताड़ के पेड़ से गिरकर मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार
 कोदई सोनकर दोपहर करीब लगभग  ,11,12 बजे के ताड़ी उतारने के लिए ताड़ के पेड़ पर चढ़ रहे थे। तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वे सीधे जमीन पर आ गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने से वे लहूलुहान हो गए।
घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन बेटे व दो बेटियां छोड़ गए हैं। वे परिवार के एकमात्र कमाने वाले थे। ताड़ी उतारकर ही परिवार का भरण-पोषण करते थे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में हादसे को लेकर शोक व्याप्त है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh