“महिला आरक्षण पर विपक्ष की सोच कुत्सित” – सीएम योगी
लखनऊ – सीएम योगी ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। राजधानी लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष की सोच “कुत्सित” है और किसी का हक नहीं छीना जा रहा है।
.@BJP4UP मुख्यालय, लखनऊ में पत्रकार बंधुओं से वार्ता... https://t.co/6iPCa0MOZq
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 19, 2026
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं, गरीबों, युवाओं और किसानों के हित में कई प्रगतिशील कदम उठाए हैं, लेकिन विपक्ष ने हर बार इनका विरोध किया।
“द्रौपदी के चीरहरण जैसा दृश्य”
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि संसद में महिला आरक्षण पर हुई बहस के दौरान जो स्थिति बनी, वह “द्रौपदी के चीरहरण” जैसी थी। उन्होंने कहा कि कुछ दलों ने धर्म के आधार पर आरक्षण की मांग उठाई, जो संविधान के खिलाफ है।
सदन के अंदर जो दृश्य 'इंडी गठबंधन', कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, TMC, DMK का रहा,
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 19, 2026
वह दृश्य पूरी तरह से भरी सभा में 'द्रौपदी के चीरहरण' जैसा था... pic.twitter.com/XYtKSvnNqM
परिसीमन को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप
सीएम योगी ने कहा कि परिसीमन को लेकर विपक्ष द्वारा भ्रम फैलाया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने आश्वासन दिया है कि किसी भी राज्य की सीट कम नहीं होगी।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2023 में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है। इसके तहत लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण के लिए अतिरिक्त सीटें बढ़ाई जाएंगी, जिससे किसी का हक प्रभावित नहीं होगा।
विपक्ष पर परिवारवाद का आरोप
सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर परिवारवाद और समाज के अन्य वर्गों के अधिकारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने अपने “पापों का परिमार्जन” करने का मौका खो दिया है।
अंत में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों के साथ खड़ी है और महिलाओं के अधिकारों पर राजनीति करने वालों को “आधी आबादी माफ नहीं करेगी।”
























































Leave a comment