कांग्रेस संगठन समीक्षा की हुई बैठक बूथ मजबूत करने पर दिया गया जोर
देवरिया।जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, सह प्रभारी उत्तर प्रदेश सत्यनारायण पटेल के आगमन को लेकर टाउन हॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में तैयारी बैठकें और संगठनात्मक संवाद तेज हो गए हैं।
देवरिया में आगामी गतिविधियों के संदर्भ में तैयारी जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन' ने कांग्रेस जनों एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक कर राष्ट्रीय सचिव के प्रवास को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की है। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए चर्चा की गई।
संगठन समीक्षा बैठक में बूथ मजबूती ,जनसंपर्क अभियान, विचारधारा के प्रचार और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर सार्थक चर्चा हुई।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष अरविन्द शाही,अब्दुल जब्बार,जुलेखा खातून, सुनील कुमार तिवारी,जिला प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्रा, शहर अध्यक्ष मिर्जा खुर्शीद अहमद, जिला महासचिव आलोक त्रिपाठी राजन, शहनाज जफर, रीता देवी, रमेश चंद्र वर्मा,किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय, किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हरिहर त्रिपाठी, किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव विजय शंकर मिश्रा, जिला सचिव पन्नालाल पाठक, परमानंद प्रसाद, सोहन मिश्रा,रविन्द्र मल्ल,मुमताज अली, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष धनंजय यादव, डॉ.संजय गुप्ता, अरुण कुमार श्रीवास्तव, निर्मला वर्मा,डॉ.सी.पी.चौहान, पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव, प्रताप दीक्षित आदि मौजूद थे।



























































Leave a comment