Crime News / आपराधिक ख़बरे

किशोरी के साथ अशोभनीय हरकत एवं छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़: किशोरी के साथ अशोभनीय हरकत एवं छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार! शहर कोतवाली पुलिस ने ज्योति निकेतन तिराहे से की गिरफ्तारी आजमगढ़ जनपद के शहर कोतवाली पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 172/2026 धारा 75(1) बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट के अंतर्गत एक किशोरी के साथ अशोभनीय हरकत किए जाने की घटना के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस के अनुसार मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिला एवं बाल सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। तलाश के क्रम में शहर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा दिनांक 19.04.2026 को समय लगभग 11:00 बजे आरोपी आसिफ पुत्र सद्दार खान निवासी पठान टोली, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 35 वर्ष को ज्योति निकेतन तिराहे के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh