Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दरोगा शुभम यादव ने जूता पहनकर किया बाबा साहेब की प्रतिमा का माल्यार्पण फोटो वायरल होते ही भड़का जनाक्रोश

अम्बेडकरनगर।जनपद अम्बेडकरनगर के थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र में एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहाँ राजेसुल्तानपुर थाना में तैनात दरोगा शुभम यादव द्वारा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर जूता पहनकर माल्यार्पण किए जाने का आरोप लगा है। इस घटना से जुड़ी फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसके बाद जनमानस में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि बाबा साहेब देश के महान संविधान निर्माता और करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक हैं। ऐसे में इस प्रकार का कृत्य न केवल असम्मानजनक है बल्कि समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला भी है।घटना के वायरल होते ही विभिन्न सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित दरोगा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही और असंवेदनशीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।वहीं मामले को लेकर पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया है।फिलहाल पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल गर्म है और लोग प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh