26 अप्रैल को राष्ट्रीय नेताओं के आगमन को लेकर हुई बैठक लक्ष्मीशंकर इंटरमीडिएट कॉलेज कल्यानपुर में जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक
घोसी।मऊ। जनपद मऊ में 26 अप्रैल को राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल (पूर्व विधायक) एवं पूर्वांचल ज़ोन के प्रभारी कमल किशोर कमांडो (पूर्व सांसद) के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारी बैठक आयोजित की गई। यह बैठक श्री लक्ष्मीशंकर इंटरमीडिएट कॉलेज, कल्यानपुर के प्रांगण में जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में नेताओं के आगमन को सफल एवं भव्य बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की तैयारियों को समय से पूर्ण करने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय नेताओं का जनपद आगमन संगठन के लिए गौरव की बात है और इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ जुटें। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते हुए स्वागत, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया।
बैठक में मुख्य रूप से स्वामिनाथ राय, रामकेश सिंह पटेल, मोती राम, परशुराम यादव, सुरेशचंद्र राजभर, उमर फारुक, त्रिभुवन भारती, अनिल, रियाज, संजय साहू, अमृत मल, अबसार अहमद, दिनेश विश्वकर्मा, अनुराग यादव, श्यामसुंदर राजभर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
























































Leave a comment