Latest News / ताज़ातरीन खबरें

विद्युत स्पर्शाघात से महिला की दर्दनाक मौत मचा कोहराम

बलिया। बेल्थरा रोड के उभांव थाना क्षेत्र स्थित जमीन पड़सरा गांव में रविवार दोपहर विद्युत करंट लगने से एक महिला की  दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार में दुख का पहाड़ टूट गया है। मृतक महिला की पहचान जमीन पड़सरा निवासी आशा देवी (पत्नी लाल बहादुर चौहान) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर वह अपने घर पर बर्तन धो रही थीं। इसी दौरान पास में लगी पानी की मोटर में करंट प्रवाहित होने से वह उसकी चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं।परिजनों ने पहले घरेलू स्तर पर उपचार का प्रयास किया, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद आशा देवी को मृत घोषित कर दिया।
महिला की मृत्यु की सूचना मिलते ही परिवार में शोक छा गया। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए।
ग्रामीणों ने बताया कि यह घटना अचानक हुई, जिससे परिजनों को संभलने का मौका नहीं मिला। प्रबुद्ध बुद्धजीवी जागरूक लोगों ने भविष्य में ऐसे हादसों से बचने के लिए घरों में लगे विद्युत उपकरणों, विशेषकर पानी की मोटर और तारों की नियमित जांच तथा सावधानी बरतने की अपील की है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh