Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़ कलाकार एसोसिएशन के स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न

•ग़ज़ल "बड़ी ऊंची इमारत से उतर आओ जिया साहब, तुम्हें अब कब्र की गहराइयों आवाज देती है" ने बांधा समां 

•कुशल संचालनकर्ता संजय कुमार पांडेय "सरस" का मना जन्मदिन 


आजमगढ़ |आजमगढ़ कलाकार एसोसिएशन के 30वां स्थापना दिवस पर नेहरू हाल के सभागार में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय कवि सम्मेलन व मुशायरा काआयोजन किया गया।धार्मिक कवि पंडित सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन, साहित्यकार संजय कुमार पांडेय सरस, गायक कलाकार राजेश रंजन, अभिषेक उपाध्याय, सौरभ उपाध्याय, शिवम तिवारी, ने दीप प्रज्जलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रारंभ में गायक कलाकार तुषार सिंह ने गणेश वंदना की, तदुपरांत राकेश विश्वकर्मा, बाबू लाल गुप्ता, दुर्गेश सिंह, किरन तिवारी नैना, शाह आलम सांवरिया, संतोष सिंह पुष्कर, अनुपम राय गुड्डू, केपी सांवला, वीरेन्द्र गुप्ता, सोनू यादव आदि एक से बढ़कर एक गीत गाया और कार्यक्रम में शमां बांधकर लोगों को झूमने के लिए विवश कर दिया। पूर्व मंत्री सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव एवं गोल्डेन फार्चून के मैनेजिंग डायरेक्टर संतोष यादव ने साहित्यकारों व कलाकारों को अंगवस्त्रम, मोमेंटो देकर सम्मान किया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन व मुशायरा वरिष्ठ साहित्यकार प्रभुनारायण  पांडेय प्रेमी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। मुम्बई से पधारे मशहूर शायर अल्ताफ जिया ने गजल "ज्यादा देर तक परदेस में मैं रुक नहीं सकता मेरे बच्चों की जिम्मेदारियां आवाज देती है" प्रस्तुत किया तो श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। इसी क्रम में लोगों की मांग पर सारी दुनिया के नाम कर दूंगा। तुम अगर बेवफाई कर बैठी  तैरा जीना हराम कर दूंगा। सुनकर श्रोताओं को श्रृंगार रस में डूबो दिया। मशहूर शायरा चांदनी शबनम ने "तन्हाई में मिलना तुम एक काम जरूरी है। राधा के लिए जैसे श्याम जरूरी है।" सुनाकर कवि सम्मेलन व मुशायरा को उंचाई प्रदान की। मलकेश तरन्नुम ताज आजमी, राजकुमार आशीर्वाद, सहित काफी संख्या में शायर व कवियों ने अपनी प्रस्तुति से देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा। सम्मेलन का सफल संचालन करते हुए संजय कुमार पांडेय सरस ने अपने शेरों शायरी के माध्यम से माहौल को खुशनुमा बना दिया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि  कलेक्ट्री बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक को एसोसिएशन सभी पदाधिकारीयो ने मोमेंटो अंग वस्त्रम एवं बुके देकर सम्मानित किया। आए हुए सभी अतिथियों का संरक्षक तौहीद इंडेन गैस एजेंसी बनकट के संचालक तौहीद ने आभार प्रकट किया एवं अध्यक्ष राजेश रंजन ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में कुशल संचालन कर्ता संजय कुमार पांडे "सरस" के जन्मदिन पर आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद पांडेय, जनता न्यूज़ के संपादक उमेश पांडे, विपिन कुमार महेंद्र यादव कैमरामैन मुकेश के द्वारा सम्मान पत्र एवं बुके देकर सम्मानित किया तथा उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh