Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़ के कपल का कार में रोमांस रिकॉर्ड, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का कंट्रोल रूम बन गया ब्लैकमेल का अड्डा, ATMC मैनेजर गिरफ्तार

आजमगढ़ ।  जिले  से लखनऊ जा रहे नवविवाहित कपल का कार में रोमांस का हाई-रेज CCTV फुटेज वायरल होने का मामला सामने आया है। शिकायत सीएम योगी व जिला अधिकारियों तक पहुँची, जिसके बाद( ATMS) एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम मैनेजर आशुतोष सरकार पर फुटेज निकालकर वसूली करने और कई ऐसे मामलों में शामिल होने के आरोपों की जांच तेज़ हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, 25 अक्टूबर को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आजमगढ़ से लखनऊ जा रहे एक नवविवाहित कपल का कार में रोमांस करते हुए हाई-रेजोल्यूशन CCTV कैमरों में कैद फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। यह शिकायत 2 दिसंबर को सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सुल्तानपुर डीएम और एसपी को दी गई। आरोप में कहा गया था कि ATMS मैनेजर आशुतोष सरकार ने कंट्रोल सेंटर से निजी फुटेज निकालकर 32 हजार रुपए वसूले और बाद में वीडियो वायरल भी कर दिया।
जांच में सामने आया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर लगे हाई-रेज कैमरे हर 2 किमी पर  लगे  है। ये कैमरे  करीब 500 से एक किलोमीटर की दूरी तक हर छोटी हरकत को साफ़ कैद कर लेते हैं। ये 360 डिग्री में घूमते है।  एआई आधारित (ATMS) एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम है,और इसी सिस्टम का दुरुपयोग कर फुटेज बाहर निकाला गया। यह अपने तरह का पहला बड़ा मामला है, जहाँ निगरानी व्यवस्था को गलत तरीके से इस्तेमाल कर निजी वीडियो लीक किए गए और वसूली की गई।
  आजमगढ़ के  पीड़ित युवक ने शिकायत किया  कि उसकी  हाल ही में शादी हुई थी और 25 अक्टूबर को वह पत्नी के साथ आज़मगढ़ से लखनऊ जा रहा था। बल्दीराय थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 93  के पास कार रोकी, तभी ATMS मैनेजर आशुतोष वहाँ पहुँच गया। पीड़ित के अनुसार, आशुतोष ने वीडियो दिखाया, कार का दरवाजा खुलवाया और धमकी दी कि पैसे नहीं दिए तो फुटेज वायरल कर दूँगा।  युवक से 32 हजार रुपए वसूले गए और बाद में वही वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया गया।

मामला बड़ा होते देख ATMS का संचालन संभाल रही सुपर-वेव कम्युनिकेशन एंड इंफ्रा सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड (SCIPL) कंपनी ने आशुतोष को नौकरी से निकल  दिया और मंगलवार  को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर FIR दर्ज कर दी। टीम के अन्य कर्मचारी भी जांच के दायरे में आ गए हैं, और हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं। बताया तो यह भी जा रहा कंट्रोल रूम से रिश्वतखोर पुलिस वालों से भी वसूली की गई।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh