Crime News / आपराधिक ख़बरे

बरदह में चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग ,घायल

आजमगढ़ बरदह थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर में चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद के बाद बुधवार को फायरिंग हो गई। घटना में 30 वर्षीय युवक मोहम्मद अकमल पुत्र मुस्तकीम घायल हो गया। बताया जा रहा है कि गोली कंधे के पास लगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस घायल को लेकर जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंची। गांव में चर्चा है कि प्रधानी के चुनाव में अकमल ने सुनीता नाम की महिला को प्रत्याशी बनाया था। बैकवर्ड महिला सीट होने के चलते दूसरे पक्ष से भी प्रत्याशी खड़ा किया गए था। सुनीता की जीत के बाद दूसरे पक्ष से तनातनी शुरू हो गई। जानकारी यह भी मिली है कि मोहम्मद अकमल की ही शिकायत पर चुनाव के पहले गांव के विवादित व्यक्ति नईयर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। फिलहाल पुलिस का कहना है कि घायल का इलाज चल रहा है। जैसे ही तहरीर मिलेगी उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh