Crime News / आपराधिक ख़बरे

अस्पताल के बाहर दिन दहाड़े बहन को मारी गोली पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल के दौरान भाइयों ने बरसाईं गोलियां, हालत गंभीर

सहारनपुर। सहारनपुर के फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर सोमवार सुबह दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज फायरिंग की घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल के लिए लाई गई एक युवती को उसके ही भाइयों ने गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, गांव रामखेड़ी निवासी राखी 16 मार्च को लापता हो गई थी, जिसके बाद 17 मार्च को उसके अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी और इस मामले में सामाजिक व राजनीतिक दबाव भी बना हुआ था। सोमवार सुबह करीब आठ बजे अचानक युवती को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा थाने के बाहर छोड़ दिया गया। युवती खुद थाने के अंदर गई और पुलिस से अपने बयान दर्ज करने को कहा। पुलिस ने परिजनों को बुलाया और पूछताछ के दौरान युवती ने अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई। बताया जा रहा है कि युवती ने थाना स्तर पर भी अपने प्रेमी के पक्ष में बयान दिए। इसके बाद पुलिस उसे मेडिकल परीक्षण के लिए फतेहपुर सीएचसी लेकर पहुंची। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद युवती के भाई रवि और मोंटी ने पुलिस वाहन को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दीं। एक गोली युवती के सिर में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के समय युवती के साथ वाहन में एक महिला कांस्टेबल भी मौजूद थी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और युवती को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवती द्वारा प्रेमी के पक्ष में दिए गए बयानों की जानकारी भाइयों को हो गई थी। आशंका जताई जा रही है कि युवती को मजिस्ट्रेट के सामने बयान देने से पहले ही रोकने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh