Crime News / आपराधिक ख़बरे

तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग सिपाही को लगी गोली साथी सिपाही की लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, रेफर, पुलिस ने पिस्टल कब्जे में लेकर शुरू की एफआईआर की कार्रवाई

सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर जिले में सोमवार शाम तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना में एक सिपाही गोली लगने से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर प्रयागराज रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के कर्मजीतपुर गांव की है। पुलिस के अनुसार, रायबरेली में आबकारी विभाग में तैनात सिपाही अंकुर शुक्ला के तिलक कार्यक्रम में उनके साथी सिपाही विनीत मिश्रा और सुरेंद्र यादव भी शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान सुरेंद्र यादव ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर दी। इसी दौरान चली गोली विनीत मिश्रा को जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी सिपाही की लाइसेंसी पिस्टल को कब्जे में ले लिया है। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर रामकृष्ण चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh