दीदारगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने भूमि की दुबारा रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार
आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने भूमि की दुबारा रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है अभियुक्त की पहचान सैयद मोहम्मद मुस्लिम के रूप में हुई है, जो लखनऊ का निवासी है
पुलिस के अनुसार, दिनांक 11.02.2025 को वादी मोहम्मद शकील ने थाना स्थानीय पर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि प्रतिवादियों द्वारा भूमि की दुबारा रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी की गई है उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना दीदारगंज पर मु0अ0सं0 29/2025, धारा 419/420/467 भादवि पंजीकृत किया गया था
गिरफ्तारी का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि दिनांक 03.02.2026 को उ0नि0 रामबहादुर यादव मय हमराह का0 रविशंकर उपाध्याय थाना हाजा से प्रस्थान कर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान पल्थी बाजार में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सैय्यद मोहम्मद मुस्लिम हुब्बीगंज बाजार में कहीं जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा हुब्बीगंज बाजार में घेराबंदी कर अभियुक्त को समय करीब 07:50 बजे गिरफ्तार किया गया।

















































Leave a comment