Crime News / आपराधिक ख़बरे
किशोरी से दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार
आजमगढ़ के थाना कप्तानगंज पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत किशोरी से दुष्कर्म के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त जालन्धर उर्फ जलान्धर को सन्तुगंज बाग, खीरीडिहा से गिरफ्तार किया गया है
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त ने दिनांक 01.02.2026 को नाबालिग बालिका के साथ डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया था। इस मामले में मु0अ0सं0 39/26 धारा 64(1), 351(3) बीएनएस व 4(2) पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय जेल भेजा जा रहा है इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष जय प्रकाश और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।


















































Leave a comment