साली ने जीजा पर किया जानलेवा हमला
जौनपुर जिले से सामने आई यह घटना रिश्तों की मर्यादा और घरेलू विवादों की खतरनाक परिणति पर गंभीर सवाल खड़े करती है। कोतवाली थाना क्षेत्र के सिपाही मोहल्ले में आपसी विवाद के दौरान एक साली ने अपने ही जीजा को कथित तौर पर जलाने का प्रयास किया। जब उसकी बहन ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उसे डंडे से पीटकर बेहोश कर दिया गया। आग से झुलसने के कारण जीजा को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
किराए के मकान में रह रहा था दंपती, दोपहर में भड़की हिंसा
पुलिस के अनुसार, बलिया जिले के निवासी करीब 30 वर्षीय संदीप मिश्रा मडियाहू अपनी पत्नी प्रतिमा चौहान के साथ एक जनवरी से जौनपुर शहर में किराए के मकान में रह रहे थे। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे साली निशा वहां पहुंची। पहले बहन के साथ कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। आरोप है कि निशा ने डंडे से हमला कर प्रतिमा को बेहोश कर दिया और इसके बाद जीजा को निशाना बनाते हुए जलाने का प्रयास किया।


















































Leave a comment