Crime News / आपराधिक ख़बरे

चोरी के 02 मोबाइल व अवैध तमंचा-कारतूस सहित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 आजमगढ़। जनपद के थाना मुबारकपुर पुलिस द्वारा गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान नीबी अंडरपास के नीचे से एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त ने अपना नाम शुभम कुमार पुत्र मुकेश, निवासी ग्राम सियरहा, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ (उम्र 18 वर्ष) बताया। जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 02 चोरी के मोबाइल फोन, एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस तथा ₹500 नकद बरामद किए गए। अभियुक्त थाना मुबारकपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 03/2026 धारा 317(2)/317(4)/317(5) बीएनएस में पूर्व से वांछित था। बरामदगी के आधार पर थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 07/2026 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh