Crime News / आपराधिक ख़बरे

मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से हुआ घायल

आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और 31 दिसंबर की रात हुई अखिलेश सोनकर हत्याकांड के वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार, मेहनाजपुर थाने की पुलिस मानिकपुर मोड़ पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। तभी हत्याकांड में वांछित आरोपी वरुण यादव उर्फ शेरू पुलिस को देखकर भागने लगा। खुद को घिरता देख उसने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के उचहुआ गांव निवासी वरुण यादव उर्फ शेरू के रूप में हुई है। थाना प्रभारी मनीष पाल ने बताया कि 31 दिसंबर की रात वरुण यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर अखिलेश सोनकर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से वह फरार था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के अंदर हत्याकांड का खुलासा किया और मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh