Crime News / आपराधिक ख़बरे

सिगरेट के विवाद में युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, खून से सना डंडा व मोबाइल बरामद

कादीपुर (सुलतानपुर) । कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने सिगरेट के विवाद में युवक की हत्या करने वाले वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की  थाना से संबंधित मामले में आरोपी संदीप निषाद उर्फ मोटू पुत्र सर्वजीत निषाद, निवासी राईबीगो चन्देलेपुर को देवाड़ पुल मरघटी के पास से दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से खून से लथपथ हरे बांस का डंडा (आलाकत्ल), मृतक राकेश का एण्ड्रायड मोबाइल, एक वीवो कम्पनी का मोबाइल तथा एक की पैड मोबाइल बरामद किया है।

क्या है पूरा मामला ?

दिनांक 19.11.2025 की रात आरोपी संदीप निषाद सिगरेट लेने मृतक राकेश की दुकान पर गया था। उस समय राकेश सोने की तैयारी में था, इसलिए उसने सिगरेट देने से मना कर दिया। इस दौरान दोनों में कहासुनी हो गई और राकेश द्वारा आरोपी व उसके परिवार को भद्दी गालियां देने का आरोप है। इससे आक्रोशित होकर संदीप ने राकेश की “जान लेने” की ठान ली।

रिपोर्ट के अनुसार, 19/20 नवंबर की रात लगभग 11–12 बजे संदीप राकेश की दुकान पर चुपके से पहुंचा और सोते हुए राकेश के सिर पर हरे बांस के डंडे से तीन–चार वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
  मौत की सूचना पर स्थानीय जनों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करते हुए शव सड़क पर रख घंटों जाम लगाया था जिसमें मौके पर उपजिलाधिकारी उत्तम कुमार तिवारी ने पहुंचकर परिजनों को आश्वस्त कर जाम से निजात दिलाया था और हत्या के आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लेने की बात कही थी । श्री तिवारी ने उच्च अधिकारियों से बात कर मामले को संज्ञान में लाया था उसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने पुलिस की संयुक्त टीम बना कर जल्द हत्या के खुलासे की बात कही थी । स्थानीय पुलिस व सर्विलांस की टीम बनाई गई ।दोनों टीमों के संयुक्त प्रयास से हत्या का खुलासा पुलिस ने सोमवार को कर दिया ।

पुलिस टीम ने तकनीकी व सर्विलांस के आधार पर आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे पुलिस हिरासत में ले लिया गया और न्यायालय से उसे जेल भेज दिया गया ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh