Crime News / आपराधिक ख़बरे

हलियापुर पुलिस ने लूटी गई सरकारी पिस्टल सहित चार वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, बोलेरो वाहन सीज़

सुलतानपुर, 22 नवम्बर 2025।पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी बल्दीराय के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हलियापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थानाध्यक्ष तरुण कुमार पटेल व उनकी टीम ने थाना स्थानीय पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 129/25 (धारा 191(2)/191(3)/190/262/121(1)/132/310(2)/352/351(3)/109(1)/317(3) BNS) से संबंधित चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण बरामदगी की है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम—

1. शिवम सिंह पुत्र दशरथ सिंह (उम्र 26 वर्ष)


2. अखिलेश सिंह उर्फ अखिल पुत्र दशरथ सिंह (उम्र 20 वर्ष)


3. प्रमिला सिंह पत्नी दशरथ सिंह (उम्र 50 वर्ष)


4. शिवानी सिंह पुत्री दशरथ सिंह (उम्र 24 वर्ष)
निवासीगण ग्राम डोभियारा, थाना हलियापुर, जनपद सुलतानपुर

 

पुलिस की महत्वपूर्ण बरामदगी—

एक सरकारी पिस्टल मय मैगजीन व 10 अदद 9MM कारतूस

दो मोबाइल फोन

एक धारदार शस्त्र (गड़ासी)

एक डंडा

बोलेरो वाहन संख्या UP 36 L 5849 (सीज़)


घटना का विवरण—
बता दें कि थाना कुमारगंज, जनपद अयोध्या में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 189/25 (धारा 109(1) BNS) में वांछित अभियुक्त आदर्श सिंह की गिरफ्तारी हेतु कुमारगंज पुलिस उसके घर ग्राम डोभियारा पहुँची थी। इसी दौरान विपक्षीगण व अभियुक्तों ने एकजुट होकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया, सरकारी कार्य में बाधा पहुँचाई और उपनिरीक्षक आकिल हुसैन की सरकारी पिस्टल, सरकारी मोबाइल एवं निजी मोबाइल लूटकर अभियुक्त आदर्श सिंह को छुड़ाकर भगा ले गए।

घटना के बाद हलियापुर पुलिस ने उपनिरीक्षक भानुप्रताप शाही की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरू की और आज चार अभियुक्तों को लूटी गई सरकारी पिस्टल व अन्य सामान सहित गिरफ्तार कर लिया। बोलरो वाहन को भी बरामद कर सीज़ किया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—

1. थानाध्यक्ष तरुण कुमार पटेल


2. उ0नि0 कैलाश सिंह यादव


3. उ0नि0 रामधनी वर्मा


4. उ0नि0 भगौती प्रसाद


5. हे0का0 बृजेन्द्र पाल सिंह


6. कां. शीलू राठौर


7. कां. दीपक साह


8. म0का0 संध्या शाक्य

 

हलियापुर पुलिस की इस महत्वपूर्ण कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिली है। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh