Crime News / आपराधिक ख़बरे

संजरपुर संदिग्ध परिस्थितियों युवती की मौत, पुलिस ने शव को लिया कब्जे में

आजमगढ़। जिले के  सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर गांव में बीती रात एक  युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बिना सूचना दिए परिजन शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में जुटे थे, लेकिन समय पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर गांव निवासी 24 वर्षीय शिवांगी प्रजापति की मौत बीती रात घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में हो गई थी। देर रात परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो घर में मातम पसर गया। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई, बल्कि परिजनों ने रात में ही बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के अंतिम संस्कार का निर्णय ले लिया।
सुबह शव को श्मशान घाट ले जाकर चिता सजाई जा रही थी कि इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने परिजनों से पूछताछ कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh