Crime News / आपराधिक ख़बरे

मेहनाजपुर:धारदार हथियार से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, टांगी बरामद

आजमगढ़। जिले के  मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक आरोपी को घटना में प्रयुक्त टांगी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

बीते  10 अक्टूबर की रात ग्राम जमुखा में भूमि विवाद और पुरानी रंजिश को लेकर चिन्तामणि विश्वकर्मा पुत्र सूरजमन विश्वकर्मा पर उनके पड़ोसी शुभम विश्वकर्मा पुत्र सन्तोष विश्वकर्मा ने धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) से हमला कर दिया था, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। इस मामले में थाना मेहनाजपुर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

रविवार को व0उ0नि0 राजेन्द्र कुमार मय हमराह टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त शुभम विश्वकर्मा को मेहनाजपुर बाजार से  गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने पुरानी रंजिश के कारण वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक  टांगी बरामद की गई।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh