Crime News / आपराधिक ख़बरे

आज़मगढ़ पवई मे अवैध असलहा और दो बाइक के साथ तीन युवक गिरफ्तार

आजमगढ़।जिले के  थाना पवई पुलिस ने अवैध असलहा रखने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक तमंचा, एक पिस्टल, 20 से अधिक कारतूस और दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

शनिवार को उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मिश्रा थाना पवई मय हमराह टीम क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि ग्राम सहेला अंडरपास के पास कुछ युवक अवैध असलहों के साथ मौजूद हैं। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीन युवकों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार किए गए युवकों में  प्रमोद यादव पुत्र जितई, वीरेन्द्र यादव पुत्र श्रीराम यादव, तथा मृत्युंजय यादव पुत्र रामनारायण यादव, तीनों निवासी बसही अशरफपुर, थाना पवई, जनपद आजमगढ़ के रहने वाले है। तलाशी के दौरान अभियुक्त प्रमोद यादव के पास से  एक खाली मैगजीन व 7 जिंदा कारतूस, वीरेन्द्र यादव के पास से एक तमंचा  व 3 जिंदा कारतूस, जबकि मृत्युंजय यादव के पास से एक पिस्टल  व 10 कारतूस बरामदहुए। ।

इसके अलावा पुलिस ने मौके से दो मोटरसाइकिलें (धारा 207 एम.वी. एक्ट के तहत) भी सीज कीं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना पवई लाकर उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh