Crime News / आपराधिक ख़बरे

लुट की सनसनीखेज वारदात फिनो बैक मित्र भाईयों से डेढ़ लाख रुपए और मोबाइल लुटे ।दुर्गापुर पोखरे के पास बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस ने शुरू की जांच, सीसीटीवी फुटेज खंगाले

आजमगढ़। जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के दुर्गापुर पोखरे के पास शुक्रवार की शाम करीब 7:30 बजे छह अज्ञात बदमाशों ने फिनो बैंक मित्र के रूप में कार्यरत दो भाइयों, प्रीतम प्रजापति (19) और दीपक प्रजापति (20) से डेढ़ लाख रुपये नगद और दो मोबाइल फोन लूट लिए। जौनपुर जनपद के गौरा बादशाहपुर निवासी दोनों भाई अपने दैनिक कार्य निपटाकर घर लौट रहे थे, तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार बदमाशों ने चाकू और कट्टा दिखाकर उन्हें घेर लिया और लूटपाट कर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही बरदह थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है और अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। इस वारदात ने क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोग पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh