Crime News / आपराधिक ख़बरे

मानक से अधिक ध्वनि स्तर पर डीजे बजाने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई

आज़मगढ़। जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान निर्धारित मानक से अधिक ध्वनि स्तर पर डीजे बजाने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन डीजे संचालकों और तीन डीजे मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद डीजे संचालकों में हड़कंप मच गया है।

जांच के दौरान यह पाया गया कि जुलूस में मानक से अधिक तेज आवाज पर डीजे बजाया गया था। इस पर आदर्श कुमार, राजू निवासी मायाबाजार थाना महराजगंज (अयोध्या), नवीन गुप्ता, रवि कुमार निवासी घास मंडी थाना शाहगंज (जौनपुर) तथा दबंग डीजे मालिक व ऑपरेटर निवासी भगवत नगर थाना टांडा (अम्बेडकरनगर) के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।

प्रभारी निरीक्षक फूलपुर  सच्चिदानंद ने बताया कि डीजे संचालन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए थे, बावजूद इसके संचालकों ने नियमों की अनदेखी की। जिसके कारण उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh