फुलेश/दीदारगंज| मतारंण में देवर भाभी पर मुकदमा दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस जांच में जुटी
आजमगढ़ : जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के फुलेश गांव में मतांतरण के मामले में पुलिस ने एक देवर और भाभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव के रोशनलाल राजभर की लिखित शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
रोशनलाल ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव की गीता राजभर के घर पर आयोजित सत्संग के दौरान हिंदू धर्म के देवी-देवताओं का अपमान किया गया। उन्होंने कहा कि सत्संग में महिलाओं और बच्चों को भूत-प्रेत ठीक करने के नाम पर अंधविश्वास फैलाया जा रहा था। इसके साथ ही पैसे का लालच देकर मतांतरण के लिए दबाव बनाया गया। रोशनलाल ने यह भी आरोप लगाया कि गीता राजभर का सहयोग उनके देवर चंद्रेश राजभर कर रहे थे। शिकायत के आधार पर दीदारगंज पुलिस ने गीता राजभर और चंद्रेश राजभर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
#Azamgarh थाना दीदारगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम फुलेश में धर्मांतरण के संबंध में आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर 02आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पुलिस द्वारा की जा रही पूछताछ के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन की बाइट।#UPPolice #adgzonevaranasi #digazamgarh pic.twitter.com/dA0kKLN3tt
— AZAMGARH POLICE (@azamgarhpolice) August 31, 2025
























































Leave a comment