जमीनी विवाद में महिलाओं पर ईट पत्थरों से जानलेवा हमला ,रिपोर्ट दर्ज : जौनपुर
जौनपुर : सरपतहां थाना क्षेत्र के वघरवारा ग्राम सभा मे पिछले 9 जनवरी को महिलाओं की चीख पुकार से गांव में हड़कंप मच गया,मामला जमीनी विवाद को लेकर एक परिवार के कई सदस्यों पर जान लेवा हमला किया गया इतना ही नही दबंगों ने घर मे घुस कर बच्चियों के ऊपर भी जानलेवा किया जिसमें दो महिलाओं को गम्भीर चोट आई है साथ मे अन्य सदस्यों को भी अधिक चोट आई हुई है ।सरपतहां थाना ने पीड़िता के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर मामले को गम्भीरता से देखते हुए जांच का आदेश दे दिया मामले की जिम्मेदारी उप निरीक्षक राम दवर यादव को सौपते हुए जांच की रिपोर्ट मांगी है साथ मे गम्भीर रूप से घायल महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है और सरपतहां पुलिस ने मामले को आईपीसी धारा 323,452,506,154 के तहत मामला दर्ज किया है।
जानलेवा हमला करने वाले में एक "सरकारी सहायक अध्यापक" रमेश यादव पुत्र सभाराज यादव उम्र-40,प्रमोद पुत्र उदयराज उम्र-28,मनोज पिता सभाराज यादव उम्र-32,सभाराज पुत्र स्व० रामबहल यादव उम्र-60वर्ष व अनिला देवी पुत्री उदयराज यादव उम्र-30 वर्ष ने ईंट पत्थर और लाठी से बिजली देवी पत्नी हरेंद्र यादव उम्र-32वर्ष,संगीता यादव पत्नी उमेश प्रसाद यादव उम्र-35वर्ष,उर्मिला देवी(विधवा)उम्र-50,संगीता देवी(विधवा)उम्र-30,धनराजी (विधवा) उम्र-70 वर्ष को मारा जिनके सर से बहुत ज्यादा खून निकलने की वजह से मौके पर ही बेहोश हो गयी। दो लोग बिजली और संगीता गंभीर रूप से घायल है और जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।























































Leave a comment