Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ट्रक और बाइक में भिड़ंत : जौनपुर

जौनपुर सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के लबरी गांव के पास जौनपुर शाहगंज मार्ग पर बाइक और ट्रक में भिड़ंत हो गया जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया ।जानकारी के अनुसार सलारपुर थाना खेतासराय के बद्री प्रसाद का पुत्र राम अवतार, किसी जरूरी काम से जौनपुर की तरफ जा रहा था जैसे ही वह लपरी गांव के पास पहुंचा था तभी जौनपुर की तरफ से तेज गति से आ रही ट्रक की चपेट में आ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया जैसे ही इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो लोगों ने आनन-फानन में घटना की जानकारी सराय ख्वाजा पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है जहां उपचार कर रहे चिकित्सक ने बताया की हालत गंभीर है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh