Latest News / ताज़ातरीन खबरें

चंदवक थाना क्षेत्र के सोनहापोखरा ब्राम्हणपुर में नई पुलिस चौकी के निर्माण के लिए किया गया भूमिपूजन

जौनपुर - केराकत के चंदवक थाना के सोनहापोखरा ब्राम्हणपुर में नई पुलिस चौकी के निर्माण हेतु क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी के हाथो बिधि विधान पूर्वक भूमिपूजन किया गया, पुलिस चौकी खुलने की खबर से क्षेत्र की जनता में हर्ष का माहौल है, क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी ने बताया कि नई पुलिस चौकी क्षेत्रिय जनता के सहयोग से खुलने जा रही हैं पुलिस चौकी खुलने से क्षेत्र के लोगो को सहूलियत मिलने के साथ क्षेत्र की जनता भयमुक्त होगी व अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सकेगा ताकि कानून व्यवस्था का सुंदरीकरण कर सके,

इस अवसर पर चंदवक थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, बजरंगनगर चौकी प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह, ग्राम प्रधान संजय सिंह, प्रवीण सिंह, यशवंत सिंह, नरसिंह बहादुर सिंह, कपिलदेव सिंह, रमेश सरोज,अजीत सिंह व अनिल वर्मा सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे,


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh