Latest News / ताज़ातरीन खबरें

चार विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ायेगी राजा भईया की पार्टी

जौनपुर। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के जिलाध्यक्ष जौनपुर विराज ठाकुर ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जौनपर की कुल 9 विधानसभा सीटों में से 4 पर मजबूती से लड़ने पर विचार विमर्श किया ।
आज जनसत्ता दल के पदाधिकारियों ने की बैठक की जिला प्रवक्ता यादवेंद्र सिंह ने कहा अभी जिन विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी उतरेगी इसको गोपनीय रखा गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भईया से संतुति मिलने पर इसको सार्वजनिक किया जाएगा

जनसत्ता दल प्रदेश में कुल 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है ।

जातीय वोट बैंक के आधार पर विधानसभाओं को चिन्हित करने की प्रक्रिया चल रही है ।

जल्द ही विधानसभा चिन्हित होने के उपरांत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।

उक्त मौके पर जिला प्रवक्ता यादवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ विनोद मौर्या,जिलाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ बिपिन बिहारी जी,विधानसभा अध्यक्ष सदर धर्मेंद्र यादव ,जिलाउपाध्यक्ष संदीप दुबे,जिलाउपाध्यक्ष मुकेश सिंह ,नसीम खान, वासुद्दीन खान आदि लोग मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh