डी फार्मासिस्टों की 20 सूत्रीय मांगों व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 2 घंटे कार्य का हुआ बहिष्कार : जौनपुर
जौनपुर - अमर शहीद उमा नाथ सिंह जिला चिकित्सालय में 20 सूत्रीय मांगों व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आज 2 घंटे के कार्य का हुआ बहिष्कार, फार्मासिस्ट एसोसिएशन जनपद के जिला मंत्री मनोज कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आज लगातार पाचवें दिन डिप्लोमा फार्मासिस्ट 2 घंटे का कार्य बहिष्कार करते हुए जिला चिकित्सालय के गेट पर प्रदर्शन किए, दो घंटे के कार्य बहिष्कार से मरीजों को परेशानियों से होकर गुजरना पड़ा जिसके कारण अस्पताल में आए हुए मरीजों को यहाँ वहां भटकना पड़ता,
दो घंटे कार्य बहिष्कार में जिला चिकित्सालय एवं जिला महिला चिकित्सालय के फार्मासिस्ट व चीफ फार्मासिस्ट उपस्थित रहे, जिसमे मुख्य रूप से विनय कुमार सिंह, अतहर शमीम खान, सचिन कुमार सिंह,जाहिद अख्तर, रविन्द्र कुमार मिश्रा, एवं हरिशंकर पाण्डेय इत्यादि लोगों ने उपस्थित होकर 2 घंटे के कार्य के बहिष्कार में सहभागिता किया।





















































Leave a comment