Latest News / ताज़ातरीन खबरें

14 दिसम्बर को किसान गोष्ठी का आयोजन

आजमगढ़ 13 दिसम्बर-- जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव ने अवगत कराया है कि उद्यान विभाग जनपद आजमगढ़ द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत वर्ष 2021-22 हेतु दिनांक 14 दिसम्बर 2021 को नेहरू हाल सभागार, आजमगढ़ में पूर्वान्ह 11.00 बजे से जनपद स्तरीय दो दिवसीय कृषक गोष्ठी/प्रदर्शनी/कृषक प्रक्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया जाना है। गोष्ठी में फल-फूल, शाकभाजी, मीनपालन, संरक्षित खेती/सूक्ष्म सिंचाई के विशिष्ट बागवानी एवं कृषि/ औद्यानिक फसलों में प्रयोग/उपयोगिता सम्बन्धी विषय पर वैज्ञानिकों एवं विशिष्ट बागवान/कृषकों द्वारा व्याख्यान दिये जाने के साथ-साथ कृषि एवं संवर्गीय विभागों के सम्बन्धित अधिकारीगण द्वारा कृषकों के हिर्ताथ संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की जायेगी।
कार्यक्रम में उक्त विभागों द्वारा सूचनापरक एवं आकर्षक स्टाल भी लगाये जायेगें। इस आयोजन में कृषकों की सहभागिता प्रमुखता से करायी जायेगी। साथ ही दिनांक 15 दिसम्बर 2021 को राइपनिंग चैम्बर, केला की खेती, मशरूम की खेती, ड्रिप एवं स्प्रिंकलर पद्धति हेतु कृषक प्रक्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम कराया जायेगा।

----जि0सू0का0 आजमगढ़-13-12-2021-----


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh