Latest News / ताज़ातरीन खबरें

छात्र छात्रोंओं को छात्रवृत्ति सम्बंधित विशेष सूचना

आजमगढ़ 13 दिसम्बर-- जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत जनपद आजमगढ़ में संचालित समस्त पूर्वदशम शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया है कि छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत छात्रों द्वारा आनलाईन आवेदन करने के उपरान्त राज्य एनआईसी लखनऊ द्वारा जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, आजमगढ़ के लॉगिन पर पिछड़ी जाति का छात्रवृत्ति डाटा संदेहास्पद की श्रेणी में प्राप्त हुआ है, जिसका निवारण छात्र एवं संस्था द्वारा किया जाना है। संदेहास्पद की श्रेणी में प्राप्त डाटा को एनआईसी आजमगढ़ की साईड पर अपलोड किया गया है।
उन्होने जनपद के समस्त पूर्वदशम शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया है पिछड़ी जाति के छात्रों के संदेहास्पद डाटा को एनआईसी के साईड से प्राप्त कर सम्बन्धित वांछित अभिलेख संलग्न कर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय नेहरू हाल में दिनांक 15 दिसम्बर 2021 तक अनिवार्य रूप से जमा करना सुनिश्चित करें, अभिलेख जमा न करने की दशा में कोई पात्र छात्र छात्रवृत्ति से वंचित होता है तो सम्पूर्ण उत्तरदायी स्वयं छात्र/संस्था की होगी।

----जि0सू0का0 आजमगढ़-13-12-2021-----


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh