Latest News / ताज़ातरीन खबरें
सिक्स लेन के लिए मिट्टी निकालने से हुए गड्ढे में बरसात का पानी नहाने गए युवक की डूबने से मौत
आजमगढ़ के केरमा गांव निवासी राकेश यादव 17 वर्ष पुत्र छन्नू यादव अपने बड़े भाई राहुल के साथ गाँव के बाहर गया था। वहीं सिक्स लेन के लिए मिट्टी निकालने के लिए खुदाई की गई थी। काफी गहरा गड्ढा हो गया था ,उसमें बरसात का पानी इकट्ठा हो जाने के कारण आस-पास के बच्चे आकर उसमें प्रतिदिन स्नान के लिए आते थे। मंगलवार के दिन को ही दोनों भाई शाम को नहाने गए थे। राकेश उसी में डूबने लगा, जिसे राहुल ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। उसके बाद राहुल घर आकर राकेश की डूबने की खबर परिजनों को दी, तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस देर शाम तक शव की खोज करती रही।






















































Leave a comment