Latest News / ताज़ातरीन खबरें
अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ निगलकर अचेत हुए युवक
आजमगढ़। अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ निगलकर अचेत हुए युवक को सोमवार की सुबह परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।उपचाराधीन युवक की हालत गंभीर बताई गई है।
मेंहनगर थाना क्षेत्र के करेन्हुआ ग्राम निवासी 25 वर्षीय शुभम पुत्र संजय ने सोमवार की सुबह अबूझ हाल में विषाक्त पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन स्थानीय अस्पताल ले गए। अचेत युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उपचाराधीन युवक की हालत गंभीर बताई गई है। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।






















































Leave a comment