खतरा निशान के और करीब पहुची घाघरा तटवर्ती इलाको में फैली दहशत खतरा निशान से मात्र 55 सेमि दूर
दोहरीघाट मऊ - नेपाल द्वारा छोड़े गए डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़ने व पिछले एक हफ्ते से हो रही लगातार बारिश के कारण घाघरा के जलस्तर में निरंतर वृद्धि हो रही है जिससे तटवर्ती इलाको में दहशत बना हुआ है। घाघरा के जलस्तर में जिस तरह के वृद्धि हो रही है उससे किसी भी समय खतरा बिंदु पर करने की आशंका से एलपीजी भयभीत हो रहे है। शनिवार को नदी का जलस्तर गौरीशंकर घाट पर 69.20 मीटर रहा वही रविवार को जलस्तर 69.35 मीटर पहुच गया इस तरह नदी के जलस्तर में बीते चौबीस घण्टे में 15 सेमि की बढ़ोत्तरी हुई है। घाघरा अभी खतरा बिंदु 69.90 से 55 सेमि नीचे बह रही है।
जिससे नगर की ऐतिहासिक धरोहरों मुक्तिधाम भारत माता मंदिर, खाकी बाबा की कुटी,रामजानकी मंदिर,दुर्गा मंदिर,शाही मस्जिद,हनुमान मंदिर,लोक निर्माण का डाक बंगला आदि पर खतरा मंडराने लगा है। वही तटवर्ती इलाको में नदी के खतरा बिंदु पर करते ही कभी भी गांवों में पानी घुसने की आशंका से लोग भयभीत हो रहे है। वही सिचाई विभाग अपने संसाधनों से बाढ़ आने की स्थिति में बचाव का हर सम्भव प्रयास कर रहा है।






















































Leave a comment