वरिष्ठ अधिवक्ता हरिद्वार राय स्थाई लोक अदालत के सदस्य नामित : मऊ
मऊ।जनपद मऊ के वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व डीडीसी क्रीमिनल हरिद्वार राय को महामहिम राज्यपाल जी के अनुमोदन के बाद न्याय विभाग ने स्थाई लोक अदालत मऊ का सदस्य नामित किया है।हरिद्वार राय इलाहाबाद विश्वविद्यालय से विधि की पढ़ाई करने के बाद जनपद आजमगढ़ से वकालत की शुरुआत किए थे। जो बाद में मऊ जिला बनने के बाद जनपद के दिवानी सत्र न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में सेवा देते हुए सेंट्रल बार एसोसिएशन के दो बार महामंत्री रह चुके हैं।साथ ही डीडीसी क्रीमिनल जैसे महत्वपूर्ण पद को भी शुशोभित कर चुके हैं। इनको स्थाई लोक अदालत का सदस्य नामित होने पर अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। स्थाई लोक अदालत का सदस्य नामित किए जाने पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य फतेह बहादुर गुप्त, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार गुप्त, हरी निवास पांडेय, कैलाश नाथ चौरसिया, सदानंद गौड़ा, दुर्गा प्रसाद मिश्र , अनिल कुमार गुप्त इत्यादि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।






















































Leave a comment