Latest News / ताज़ातरीन खबरें
प्रधान व पंचायत सदस्यों को दिलाई गई शपथ : दीदारगंज
दीदारगंज/आजमगढ़ : पंचायत चुनाव में प्रधान निर्वाचित होने के बाद भी शपथ लेने से वंचित रहने वाले प्रधानों व पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई दिलाई जा रही है इसी क्रम में फूलपुर ब्लॉक के डीहपुर गांव में शनिवार को ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश कुमार यादव के द्वारा प्राथमिक पाठशाला डीहपुर पर नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान छविराम यादव व 11 वार्ड के पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई तथा पंचायत सदस्यों को प्रमाण पत्र ग्राम पंचायत अधिकारी के द्वारा वितरित किया गया। वहीं लोगों के द्वारा नवनिर्वाचित प्रधान का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मृगांकशेखर, दलसिंगार, जनार्दन यादव, जोखई अहमद, आदि लोग मौजूद थे।






















































Leave a comment