चोरी कर तीन माह की गर्भवती बछिया को बेचा
आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में गुरुवार को रात्रि लगभग 1:30 बजे रानू मौर्य पत्नी मनोज मौर्य की तीन महीने की गर्भवती बछिया चोरी हो गई। जिसके बाद उसके साथ बधी दूसरी गाय जोर-जोर से चिल्लाने लगी तेज आवाज सुनकर परिजन नींद से अचानक से जाग कर देखा तो बछिया गायब थी। उसके बाद रात्रि में आस पास के इलाकों में खोजबीन की गई लेकिन बछिया का कही पता नही चला।अगले दिन यह मामला पूरे इलाके में फ़ैल गया।
शनिवार को कस्बे में दो मुस्लमान लडको को आपस में मौर्या की बछिया के पैसे के लिए झगड़ते हुए बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने सुना। यह दोनो लडके बरहतिर जगदीशपुर के रहने वाले है जिसमे से एक का नाम इरशाद और दूसरे का शोराब है।बजरंगदल के कार्यकर्ताओं को जब उन लडको पर शक हुआ तो उन लडको को पकड़ कर पूछताछ करने लगे।जिसके बाद सारा सच सामने आ गया पकड़े जाने के बाद भी दोनो आपस में झगड़ रहे थे।उसके बाद बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने इन दोनो को जहानागंज पुलिस के हवाले कर दिया।























































Leave a comment