Latest News / ताज़ातरीन खबरें
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने किया विद्युत उप केंद्र चिनहट का औचक निरीक्षण - लखनऊ
लखनऊ : ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने किया विद्युत उप-केंद्र चिनहट का औचक निरीक्षण। आज दिन में अचानक विद्युत उपकेंद्र चिनहट पहुंचे ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा। बिजली अभियंताओं की अनुपस्थिति पर ऊर्जामंत्री काफी नाराज हुये। विद्युत सब स्टेशन पर एक एक रजिस्टर को किया चेक। इसके बाद उन्होंने बिलिंग केंद्र पर मौजूद बिजली उपभोक्ताओं से मुलाकात की। ढिलाई बरतने वाले कर्मचारियों को लगाई कड़ी फटकार। इस दौरान उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली बिल सही कराने के लिए दो-तीन बार आना पड़ता है। विद्युत उपकेंद्र पर ऊर्जा मंत्री के अचानक पहुंचने से कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी।

























































Leave a comment