Latest News / ताज़ातरीन खबरें
84 लोगो को कोविड सील इंजेक्शन का लगा पहला डोज :गड़ौली
लालगंज आजमगढ स्थानीय विकासखंड के ग्राम पंचायत गड़ौली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज के नेतृत्व मे कोविड वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन किया गया। कैंप में 45 वर्ष से अधिक आयु के 84 लोगों को कोविडशील्ड वैक्सीन का प्रथम डोज लगाया गया। इस अवसर पर , उपजिलाधिकारी पंकज कुमार श्रीवास्तव , नायब तहसीलदार , मण्डल अध्यक्ष लालगंज रजनीकान्त त्रिपाठी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ मनोज कुमार, ग्राम विकास अधिकारी यादवेंद्र विक्रम सिंह,लेखपाल आशा, प्रधान प्रदीप कुमार, कोटेदार त्रिभुवन सिंह,कमल मौर्या, आशा, आगनवाड़ी सहित आदि ग्राम वासी उपस्थित रहे।
























































Leave a comment