Latest News / ताज़ातरीन खबरें
करेन्ट लगने से झुलसा युवक
आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्ष्रेत्र के बछऊर खुर्द रामगढ गाँव निवासी एक युवक आज शुक्रवार सुबह अपने ही घर में कटे बिजली के तार के करेंटकी चपेट में आने से झुलस गया |जिसका प्राथमिक उपचार जारी है |
प्राप्त जानकारी केअनुसार बता दे की बछऊर खुर्द रामगढ निवासी धर्मेद्र प्रजापति पुत्र बरसाती प्रजापति उम्र 26 वर्ष 4 जून दिन शुक्रवार को उसकी बहन की शादी है | आज सुबह लगभग 7:00 बजे उसके घर शादी के कार्य की तैयारी चल रहा था,कि उसी घर में गुजरे बिजली के कटे तार के करेंट की चपेट में आ गया, और झुलस गया | आनन-फानन में परिवारिजनो ने उसे एक निजी अस्पताल ले गए | जहाँ उसका इलाज चल रहा है |
























































Leave a comment