Latest News / ताज़ातरीन खबरें
ग्राम प्रधान के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान : फूलपुर
फूलपुर आजमगढ़ स्वच्छता अभियान के क्रम में विकास खण्ड फूलपुर के ग्राम पंचायत मुंडवर में ग्राम प्रधान शिवकुमारी भारती के नेतृत्व में पंचायत भवन एवं सामुदायिक शौचालय परिसर की साफ सफाई एवं सेनेटाईजेशन का कार्य किया गया। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि बलवंत कुमार भारती"बबलू" ने प्रत्येक ग्राम वासियों से आह्वान किया कि प्रत्येक ग्राम वासी स्वच्छता के प्रति जागरूक होवें। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष फूलचन्द भारती ग्राम प्रधान शिवकुमारी, बब्लू भारती, बलवंत, यशवंत, सामाजिक कार्यकर्ता गोविन्द कुमार यादव, सतवंत, ज्ञानचंद, मुन्नालाल, मनोज, सुबास, पंचम, सभाजीत, बालचन्द, बनवारी, राम प्रताप आदि लोगों ने स्वच्छता में अपना योगदान दिया।
























































Leave a comment