समाजसेवी संगठन द्वारा वितरण किया गया साबुन और माक्स
फूलपुर आजमगढ़। उमापति मॉडर्न सोशल वेलफेयर सोसाइटी फूलपुर के तत्वाधान में फूलपुर नगर एवं फूलपुर देहात सहित मुख्य मार्ग पर राहगीरों में मास्क एवं साबुन का वितरण एवं स्वच्छता को लेकर जागरूक किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक गोविन्द कुमार यादव ने लोगों से मास्क का प्रयोग करने, साबुन से हाथ धोने, तथा दो गज की दूरी रखने, साफ-सफाई रखने एवं स्वच्छता अपनाने का अनुरोध किया। 18 वर्ष से अधिक के लोगों को वैक्सीन लगवाने के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर भोलानाथ अंकित कसौधन, शिवानंद प्रजापति, आदर्श वर्मा, अंकित विश्वकर्मा, विष्णु मोदनवाल, विनय यादव, सूरज बिन्द, राज गौरव मौर्य, विशाल यादव, शिवम् श्रीवास्तव, प्रतीक राय, सचिन यादव, पंकज यादव, आशीष कुमार, गोपाल सोनी, विपिन मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।
























































Leave a comment